फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक मंच साझा करेंगे हरियाणा के ये दो दिग्गज

Sun, 05 Jan 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की राजनीति के दो दिग्गज नेता रविवार को सेक्टर-पांच में एक साथ मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन


अंबाला संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विभोर बतरा की ओर से आयोजित तालमेल कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर दोनों नेता एक साथ लोगों से बारी-बारी मुलाकात करेंगे। इस दौरान बीरेंद्र सिंह एवं सैलजा लोगों की स्थानीय समस्याओं को भी सुन सकती हैं।

विभोर बत्तरा ने बताया कि रविवार को सेक्टर-पांच स्थित हैफेड के पीछे पार्किंग में नववर्ष के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य लोगों का आपसी तालमेल बढ़ाना है, ताकि वरिष्ठ नेताओं से सीधी मुलाकात के बाद समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बतरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जमीनी स्तर से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, जोकि नेताओं के समक्ष स्थानीय मुद्दों को उजागर कर सकेंगे। विभोर बत्तरा ने लोगों से इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें