फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पति की जिंदगी में वो आई तो बिगड़ने लगी बात, चुनरी से गला घोंट पत्नी को उतारा मौत के घाट

Sun, 17 Sep 2023 10:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

भाई को ससुर ने फोन कर बताया कि उनकी बहन की हालत ठीक नहीं है। मगर जब मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रूपिंदर कौर बेड पर अचेत पड़ी थी। पूछताछ पर पता चला कि निर्मल सिंह ने बहन की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले के गांव चाऊमाजरा में पति ने पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह (पति) निवासी चाऊमाजरा के रूप में हुई। वहीं एक अज्ञात महिला भी वारदात में शामिल है। सोहाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरजीत सिंह निवासी गांव रजिंदरगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन रूपिंदर कौर की शादी 2011 में उक्त आरोपी से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए लेकिन आरोपी अक्सर शराब पीकर बहन को पीटता था। बहन ने बताया था कि उसके एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। वह उसके सामने ही फोन पर उससे बातें करता है। रोकने पर मारपीट और छोड़ने की धमकी देता है। उसकी बहन जब 30 अगस्त को राखी बांधने आई तो उसने बताया कि पति से जान का खतरा है। 

उन्होंने उसे समझा-बुझाकर उसे भेज दिया। इसके बाद अब शुक्रवार को बहन के ससुर का फोन आया तो उसने बताया कि उनकी बहन की हालत ठीक नहीं है। वह बेसुध पड़ी है। यह सुनते ही जब वह माता-पिता के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि रूपिंदर कौर बेड पर अचेत पड़ी थी। पूछताछ की तो पता चला कि निर्मल सिंह ने उसकी बहन की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मृतका के परिवार ने निर्मल सिंह के एक महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। - सरबजीत सिंह, आईटी सिटी थाना प्रभारी, मोहाली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें