फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पत्नी घर के बाहर चारपाई पर बैठी सेक रही धूप, अंदर पति ने दुपट्टे से फंदा लगा कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास में पत्नी घर के बाहर चारपाई पर बैठी धूप सेक रही थी और अंदर कमरे में उसके पति राकेश कुमार (45) ने पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी अंदर गई तो पंखे पर लटका पति का शव देखते ही उसकी चीखें निकल गईं। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश कुमार दो बेटों व पत्नी के साथ धनास में रहता था। उसका एक बेटा पढ़ाई कर रहा है जबकि दूसरा फूड सप्लाई कंपनी में कार्यरत है। राकेश लंबे समय से कोई काम नही कर रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से भी परेशान था। वह शराब पीने का आदी था। बुधवार को उसके दोनों बेटे घर पर नहीं थे और दोपहर के समय पत्नी घर के बाहर चारपाई पर बैठी धूप सेक रही थी। इसी दौरान राकेश कुमार ने दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे में बांधा और उस पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में गई तो पति को फंदे पर लटकते देख पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला की चीखें सुनकर आसपड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए और हेल्पलाइन नंबर के जरिए सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस सहित मोबाइल फाेरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के फिंगर प्रिंट लेकर जांच शुरू कर दी। अभी आत्महत्या करने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लेगा, सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें