फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रंसग में रोड़ा बने पति की हत्या, गला दबाया, सिर-चेहरे पर ईंट से वार...रची खौफनाक साजिश

Fri, 21 Dec 2018 09:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक अचानक लापता हो गया। युवक की पत्नी ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच की तो उसके भी होश उड़ गए। दरअसल आरोपी युवक की पत्नी ही निकली। प्रेम-प्रसंग को लेकर एक पत्नी अपनी ही पति की जान की दुश्मन बन गई। आरोपी महिला ने पहले पति से तलाक लिया और बाद में फिर साथ में रहने लगी। पूरा वाकया बेहद डरावना है।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है। यहां के जीवन विहार निवासी व्यक्ति की उसकी पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करा दी। महिला अपने पति से पहले तलाक ले चुकी है और बाद में उसके साथ ही रहने लगी। फिर उसका पड़ोसी दुकानदार से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसका पति ने विरोध किया। 

इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमी ने अपने साथी के संग मिलकर पहले व्यक्ति को रोहट नहर पर शराब पिलाई और बाद में गला दबाकर तथा सिर व चेहरे पर ईंट मारकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया। हत्या के करीब तीन सप्ताह बाद महिला ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। जिसकी जांच के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने महिला समेत तीन को काबू कर लिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से गांव मलिकपुर फिलहाल जीवन विहार निवासी आरती ने 26 सितंबर को पुलिस को बताया था कि उसका पति शिव कुमार उर्फ बॉबी (29) नौ सितंबर की सुबह से लापता है। महिला ने अज्ञात पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई दिलावर सिंह ने जांच शुरू की। पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि महिला की यह दूसरी शादी थी।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
 वह शिवकुमार से तलाक तक ले चुकी थी। हालांकि बाद में दोबारा पति के साथ रहने लगी। कुछ समय से दोनों के बीच फिर से अनबन चल रही थी। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर बुधवार देर शाम आरती को थाने में बुलाकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरती ने बताया कि उसने अपने प्रेमी मयूर विहार निवासी दीपक से कहकर अपने पति की हत्या करा दी है।

 उसके पति की हत्या प्रेमी दीपक व उसके दोस्त बड़वासनी निवासी अशोक ने मिलकर की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम को आरोपी दीपक व अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

आरोपियों ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्होंने 8 सितंबर को बहाने से शिवकुमार को शहर के बाहर बुला लिया था। वहां से वह उसे लेकर रोहट नहर पर गए थे। वहां पर तीनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद उन्होंने शिवकुमार की गला दबाकर उसे बेसुध कर दिया। बाद में उसके सिर व चेहरे पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को रोहट नहर में फेंक दिया था। 

जीवन विहार में आने के बाद दीपक से हुआ प्रेम प्रसंग 
पुलिस पूछताछ में आरती ने बताया कि उसने जीवन विहार में आने के बाद देवडू रोड पर ब्यूटी पार्लर खोला था। जहां पर उसकी दुकान के पास दीपक की बिजली के सामान की दुकान थी। जहां उसका दीपक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसके पति को पता लगा तो वह उनके संबंधों में रोड़ा बन गया। जिसके चलते उसने पति की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था। जिसमें दीपक ने अपने साथ काम करने वाले अशोक को भी शामिल कर लिया था। 

महिला ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में उसकी हत्या किए जाने का पता लगा। महिला व उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया है। प्रेमी व उसके साथी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे शव के बारे में पता लगाने के साथ ही अन्य सबूत जुटाए जाएंगे। दोनों को अदालत से रिमांड पर लिया जाएगा। -रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें