फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को खाने में दिया जहर, बच न जाए, इस डर से गला घोंटकर मार डाला, फिर प्रेमी संग हो गई फरार

Mon, 22 Jul 2019 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दो बच्चों की मां ने संबंधों के चलते पहले रात के खाने में पति को जहर दिया। पति बच न जाए, इस डर से रात को गला घोंटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात थाना सिटी के अंतर्गत आते गांव पलासौर में हुई। पिता रघबीर सिंह ने बताया कि उसने 12 वर्ष पहले अपने बेटे राजप्रीत सिंह का विवाह अमृतसर के चाटीविंड निवासी सिमरन कौर उर्फ बब्बू के साथ किया था। 

शादी के बाद उनके घर बेटी और बेटा पैदा हुए। सिमरन कौर के पलासौर के ही युवक लवप्रीत सिंह लवली के साथ संबंध बन गए। इससे घर में झगड़ा रहने लगा। उसने व उसके बेटे ने बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर कई बार रोकने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मानी।
विज्ञापन


रविवार रात को राजप्रीत सिंह बच्चों के साथ बैठकर खाना खाने लगा तो पत्नी ने खाने में जहरीली वस्तु दे दी। फिर रात डेढ़ बजे सिमरन घर से बिना कुछ बताए दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों बच्चों को अपने मायके छोड़ आई।

विज्ञापन

बच्चों को उसी समय नाना सुलखण सिंह वापस लेकर गांव पलासौर पहुंचे तो पता चला कि सिमरन लवली के साथ फरार हो चुकी है। इस दौरान 11 वर्षीय नवनीत कौर और नौ वर्षीय मनमीत सिंह ने बताया कि मां ने उनके पिता का रस्सी के साथ बांधकर गला घोंट दिया। रघबीर सिंह ने कमरे में जाकर देखा कि राजप्रीत सिंह के मुंह से झाग निकल रही थी। उसे तरनतारन के निजी अस्पताल ले जाया गया। 

राजप्रीत सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभूषण ने बताया कि बुजुर्ग रघबीर सिंह के बयान दर्ज कर आरोपी सिमरन कौर उर्फ बब्बू व उसके प्रेमी लवप्रीत सिंह लवली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

बच्चे बोले- ऐसी मां से हमें नफरत
पलासौर निवासी राजप्रीत सिंह पेंट का कारोबार करता था। सिर से पिता का साया छिन जाने के बाद 11 वर्षीय नवनीत कौर व नौ वर्षीय मनमीत सिंह को अपनी मां से नफरत हो गई है। दोनों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभूषण से कहा, उनके भोले-भाले पिता को मौत के घाट उतारने वाली हमारी मां को फांसी लटका दो। हम अपनी मां से नफरत करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें