फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पत्नी ने कोरोना टेस्ट के लिए कहा तो पति ने दी जान से मारने की धमकी, पहुंचा सलाखों के पीछे

Sat, 16 May 2020 08:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना के आंकड़ों में रोज इजाफा हो रहा है। कोरोना का संक्रमण के खतरे को देखते हुए जांच में भी तेजी लाई जा रही ताकि कोरोना वायरस की चेन तोड़ी जाए। वहीं हरियाणा के हिसार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कोरोना जांच को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला चाहती है कि उसका पति कोरोना की जांच कराए, लेकिन पति ने जांच कराने से साफ इनकार कर दिया साथ ही जान से मारने की धमकी तक दे डाली।  


हिसार पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि महिला को जब इसके पति ने धमकी दी तो महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर कार्रवाई कर करते हुए हमने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बताया कि महिला का पति बठिंडा से लौटकर आया था इसलिए पत्नी चाहती थी वह कोविड-19 का परीक्षण करा ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें