फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: करोड़ों के एजेंडा पर जल्दबाजी क्यों? लक्की ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने शुक्रवार को भाजपा शासित नगर निगम और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नगर निगम और भाजपा सही कार्यप्रणाली का पालन नहीं कर रहे हैं। नगर निगम की बैठकों में करोड़ों रुपये के महत्वपूर्ण एजेंडों को अचानक लाकर पारित करना निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने जवाब मांगते हुए इसकी कड़ी निंदा की। लकी ने कहा कि तय नियमों के अनुसार किसी भी एजेंडा को पार्षदों तक कम से कम 72 घंटे पहले पहुंचाना आवश्यक है ताकि वे पूरी तैयारी के साथ चर्चा कर सकें और विचार पेश कर सकें। भाजपा की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण मनीमाजरा में 24x7 पानी परियोजना पूरी तरह असफल रही और इसी तरह कई अन्य परियोजनाओं में भी भ्रष्टाचार की खबरें सामने आई हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की लंबे समय से बदहाली के कारण विकास के एजेंडे पूरी तरह से ठप पड़े हैं। लक्की ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब आप जनता के पैसे की बर्बादी का मुद्दा उठाती है तो उन्हें अपने ही शीर्ष नेता द्वारा दिल्ली में बनाए गए करोड़ों-अरबों रुपये के शीश महल की याद रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि 2024 में जब आप का मेयर नगर निगम में था, तब उन्होंने लांयस कंपनी के खिलाफ ठेका रद्द क्यों नहीं किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें