हथीन में हुए एक झगड़े में महिला का गर्भ गिरने के बावजूद मामला दर्ज न करने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एसपी मेवात, डीएसपी फिरोजपुर झिरका वऔर एसएचओ हथीन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मामला हथीन में एक झगड़े से आरंभ हुआ था। झगड़े के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल हुआ और याची के आरोप के अनुसार मेडिकल में यह पुष्टि हुई थी कि झगड़े के चलते उसका गर्भ गिरा।
इसके बावजूद भी पुलिस ने गर्भ में बच्चे की हत्या का मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद हाईकोर्ट में एडवोकेट मोहम्मद अरशद के माध्यम से याचिका दाखिल की गई थी।