फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किसके सिर सजेगा आज जीत का ताज, फैसला 2264 वोटरों के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन चंडीगढ़ के चुनाव में शुक्रवार को 2264 मतदाता तय करेंगे कि अगले कार्यकाल में बार की कमान किसके हाथ होगी। 36 प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीत का ताज किसके सिर सजेगा। शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैलेट के जरिए मतदान होगा। करीब एक हजार युवा वकीलों और 300 महिला मतदाताओं के वोट चुनावी तस्वीर बदल सकते हैं। पिछले कई दिनों से चैंबर-दर-चैंबर चल रहा प्रचार अब थम चुका है। दावे, वादे और समीकरण आज मतपेटियों में बंद हो जाएंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर चमन लाल के अनुसार, पांच प्रमुख पदों-प्रधान, वाइस प्रधान (जनरल), सेक्रेटरी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरार के लिए मतदान के बाद शुक्रवार शाम से ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बाकी चार पदों- वाइस प्रधान (महिला आरक्षित), लाइब्रेरी सेक्रेट्री, सीनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर्स और जूनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के नतीजे 14 सितंबर को आएंगे।
विज्ञापन

प्रधान की कुर्सी पर चार दावेदार, किसे मिलेगा बहुमत?
प्रधान पद पर अमरजीत सिंह गुजराल, गगन अग्रवाल, रविंदर सिंह बस्सी और सुनील नारंग के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से वोटों का बंटवारा निर्णायक हो सकता है। हर प्रत्याशी अपने समर्थकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में जुटा रहा।
युवा वोटर पूछ रहे- सुविधाएं कब मिलेंगी?
इस बार चुनाव सिर्फ पद की लड़ाई नहीं, बल्कि बार की रोजमर्रा की सुविधाओं से भी जुड़ा है। युवा वकीलों के लिए बैठने की जगह, चैंबर की समस्या, डिजिटल सेवाएं, वाई-फाई, ई-लाइब्रेरी, पारदर्शिता और कल्याण योजनाएं प्रचार के प्रमुख मुद्दे रहे। महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी प्रत्याशियों ने जोर दिया है। अब इन मुद्दों पर मिले समर्थन की परीक्षा वोटिंग मशीन नहीं, बैलेट बॉक्स में होगी।
वाइस प्रधान से ट्रेजरार तक भी कड़ा मुकाबला
वाइस प्रधान (जनरल) पर अभय जोशी और धरमिंदर सिंह, सेक्रेटरी पर नरेश कुमार और तेजविंदर सिंह गिल आमने-सामने हैं। ज्वॉइंट सेक्रेटरी पर पुष्पेंद्र सिंह, सुनील कुमार पांडे और सुरभी यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। ट्रेजरार पद पर प्रतीक गर्ग और पुनीत छाबरा मैदान में हैं।
बॉक्स
प्रधान पद के दावेदारों के बड़े वादे
एएस गुजराल: मासिक जनरल हाउस बैठक, कार्यों की रिपोर्ट, चिकित्सा बीमा, नए चैंबर, वाई-फाई, कैंटीन उन्नयन और पार्किंग से कोर्ट कनेक्टिविटी का वादा।
गगन अग्रवाल: बार-बेंच समन्वय, महिला सुरक्षा, लेडीज बार रूम, आधुनिक लाइब्रेरी, बेहतर वॉशरूम-पेयजल और कल्याण कोष मजबूत करने का एजेंडा।
रविंदर सिंह बस्सी: वेलफेयर फंड की कवरेज बढ़ाने, 100 किलोवॉट क्षमता, मल्टीलेवल पार्किंग कनेक्टिविटी, प्रयोगशाला उन्नयन और बार-बेंच संबंध मजबूत करने पर जोर।
विज्ञापन

सुनील नारंग: युवा वकीलों के लिए अवसर, चैंबर व बैठने की व्यवस्था में सुधार, डिजिटल सेवाएं, वाई-फाई, ई-लाइब्रेरी और स्वास्थ्य-कल्याण सुविधाएं बढ़ाने का वादा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें