फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो में रार: अजय बनाम अभय चौटाला, पार्टी पर किसका होगा अधिकार, फैसला आज

Sat, 17 Nov 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला, टीम रोहतक/जींद/चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल परिवार की रार शनिवार को एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी। अभय चौटाला ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है तो उनके बड़े भाई अजय चौटाला ने जींद में प्रदेश कार्यकारिणी और कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। इन दोनों बैठकों-सम्मेलनों से तय होगा कि इनेलो में अजय राज चलेगा या अभय राज। कौन नई पार्टी बनाएगा और कौन इनेलो पर दावेदारी करेगा। 

विज्ञापन


इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी में 17 विधायकों सहित करीब 500 सदस्य शामिल हैं। इनमें सांसद, सभी प्रकोष्ठों के जिला और हलका स्तर के नेता भी हैं। इनेलो के 17 विधायकों में से अधिकतर भूमिगत हैं। जींद और चंडीगढ़ की बैठक में इन विधायकों और सदस्यों के संख्या बल पर अजय और अभय इनेलो पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 

बता दें कि चौटाला परिवार में विरासत की जंग अंदर खाने तो लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन यह गोहाना की रैली में सतह पर आ गई। इसके बाद अभय चौटाला गुट ने एक नवंबर को हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला और इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय को पार्टी से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो का दो फाड़ होना तय

पैरोल पर जेल से बाहर आए अजय चौटाला ने इनके निष्कासन को गलत बताया। 17 नवंबर को जींद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुला ली। इससे खफा अभय चौटाला ने 12 नवंबर को अजय को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर दल से निकाल दिया और 17 को ही चंडीगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुला ली।  इसी के साथ इनेलो का दो फाड़ होना तय हो गया। इस पर अंतिम मुहर शनिवार को जींद और चंडीगढ़ में लग जाएगी।

31 साल पहले देवीलाल ने जींद से शुरू की थी नई सियासी पारी
जींद। करीब 31 साल पहले साल 1987 में उपप्रधानमंत्री देवीलाल ने भी जींद के इसी मैदान से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी। इसी जगह पर हुए समस्त हरियाणा सम्मेलन के बाद हुए विधानसभा चुनाव में देवीलाल ने प्रदेश की 90 में से 85 सीटों पर जीत हासिल की थी। अब अजय चौटाला गुट की ओर से 17 नवंबर को जींद में होने वाली इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और कार्यकर्ता सम्मलेन से एक बार फिर देवीलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी जींद के हुडा मैदान में अपने नए राजनीतिक संघर्ष की शुरूआत करेगी। 

सफीदों रोड पर होगी कार्यकारिणी की मीटिंग
इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग सफीदों रोड स्थित दीप होटल में होगी, जबकि कार्यकर्ता सम्मेलन हुडा ग्राउंड (देवीलाल ग्राउंड) में होगा। ठीक उसी जगह मंच लगाया गया है, जहां 1987 में देवीलाल ने समस्त हरियाणा सम्मेलन किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें