फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाबी गायक करण औजला के शो से हुए नुकसान की कौन करेगा भरपाई

विज्ञापन
पंजाबी गायक करण औजला।
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी गायक करण औजला के शो के बाद नुकसान और असुविधा ने शहरवासियों के बीच नाराजगी बढ़ा दी है। सेक्टर-34 में हुए इस कार्यक्रम के कारण न केवल ट्रैफिक जाम हुआ, बल्कि स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और छात्रों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पूछ रहे हैं कि नुकसान और परेशानियों की भरपाई कौन करेगा। इस पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि निगम के नुकसान पर वह आयोजकों को नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-34 और इसके आसपास इलाके के निवासियों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के कारण उनकी दिनचर्या पूरी तरह से बाधित हो जाती है। तेज आवाज के कारण बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हुई। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारों से न केवल ट्रैफिक जाम हुआ बल्कि एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं में भी देरी हुई। शो के बाद भी ग्राउंड पर सारा सामान पड़ा रहा। दुकानदारों का कहना है कि शो के दौरान उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा। ग्राहकों की आवाजाही लगभग बंद हो गई और कई जगह पार्किंग की समस्या बनी रही। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बड़े कार्यक्रमों को शहर के बाहर आयोजित किया जाए। उनका कहना है कि शहर के भीतर ऐसे कार्यक्रमों से सार्वजनिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे आयोजनों के लिए शहर के बाहरी इलाके या विशेष कार्यक्रम स्थलों का उपयोग किया जाना चाहिए। वहीं, क्राफ्ड ने कहा है कि वह इस संबंध में प्रशासन ने भी मांग करेंगे और इस महीने के अंत में होने वाली बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। उधर, प्रशासन के कुछ अधिकारियों का भी मानना है कि ऐसे कार्यक्रम सेक्टर-34 में नहीं होने चाहिए। हालांकि, अब 16 दिसंबर तक के लिए आयोजकों के पास मंजूरी है।

14 दिसंबर को दिलजीत का शो, अभी से बढ़ गईं चिंताएं
करण औजला के शो के बाद अब 14 दिसंबर को पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम होना है। यह कार्यक्रम भी सेक्टर-34 में आयोजित किया जा रहा है, जिससे निवासियों और व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे, जिससे ट्रैफिक जाम और बढ़ेगा। दुकानदारों को फिर से अपने व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ेगा। सेक्टर-34 बिल्कुल शहर के बीच का सेक्टर है। दिल्ली-हरियाणा, पंजाब से आने वाला भारी ट्रैफिक भी सेक्टर 34 के पास वाली सड़क से गुजरता है। सेक्टर 32 हॉस्पिटल भी इसी सड़क पर है। जब भी कोई बड़ा कार्यक्रम सेक्टर 34 ग्राउंड में होता है तो कई घंटों के लिए आस पास की सारी सड़कें बंद हो जाती हैं। इसी सड़क से एम्बुलेंस गंभीर मरीजों को लेकर पंजाब, हरियाणा से पीजीआई और सेक्टर-32 के अस्पताल भी जाती है। ऐसे में 14 और 21 दिसंबर को फिर से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें