फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बाघिन ‘डॉली’ ने जन्मे तीन शावक

Wed, 04 Dec 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जीरकपुर के छत्तबीड़ चिड़ियाघर में डॉली नाम की सफेद बाघिन ने तीन शावकों (बच्चों) को जन्म दिया है। शावकों के पैदा होने से चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही यहां सफेद टाइगर की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


पूरी दुनिया में इस प्रजाति के बाघों की संख्या 350 बताई जाती है। चिड़ियाघर में लंबे समय के बाद किसी बाघिन ने एक साथ तीन शावकों को जन्म दिया है।

शावकों की मां को ‘डॉली’ नाम से पुकारा जाता है, जबकि नर को लक्की कहा जाता है। सफेद रंग के इस जोड़े को दिल्ली के चिड़ियाघर से यहां लाया गया था। शावकों में दो नर और एक मादा है।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि तीनों शावक पूरी तरह तंदुरुस्त हैं। उनकी गतिविधियां सामान्य हैं। उन्हें तीन डाक्टरों की देखरेख में रखा जा रहा है और संतुलित आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक उनका नाम नहीं रखा गया है। शावकों को जल्दी है सैलानियों को देखने के लिए बाडे़ में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि चिड़ियाघर में आठ बंगाली टाइगर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें