फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल का युवराज देखना है तो पहुंचे छतबीड़ जू

Thu, 19 Feb 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छतबीड़ जू की लायन सफारी टीम को एक युवराज मिल गया और टीम सदस्यों की संख्या सात तक पहुंच गई। युवराज को गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया है और उसकी उम्र सात साल है। वह शक्करबाग जू में पैदा हुआ था।
विज्ञापन


युवराज के आने के साथ ही छतबीड़ जू का लायन सफारी आबाद हो जाएगा। छतबीड़ जू प्रबंधन युवराज को लायन सफारी में खुला छोड़ने की योजना बना चुका है, जिससे वह हैली के एकाकीपन को भी खत्म करेगा।

जू की लायन सफारी में विजिटर्स को अब तक सिर्फ हैली के चार शावक ही दिखाई देते थे, लेकिन अब गुजरात से आया युवराज अपना जलवा दिखाएगा। युवराज एसियाटिक लायन है। छतबीड़ जू के अधिकारी हैली से इसकी मीटिंग करवाएंगे, ताकि ब्रीडिंग करवाई जा सके।
विज्ञापन


लेपर्ड का जोड़ा भी आया
युवराज के साथ ही छतबीड़ जू की लायन सफारी में लेपर्ड का एक जोड़ा भी लाया गया है। इसके साथ एक सफेद मोर, दो पेयर व्हाइट स्पूनबिल और एक सफेद आईबिस को लाया गया है। इसके बदले में छतबीड़ जू ने दो सारस केन बर्ड, एक पेयर गोराल, दो पेयर रेड जंगली फाउल, स्पॉट बिल्ड डक, शिकारा और कुछ बर्ड दिए हैं।
विज्ञापन


छतबीड़ जू का यह दूसरा प्रोग्राम
छतबीड़ जू में यह शेर के एक्सचेंज का दूसरा प्रोग्राम है। पहला कानपुर जू के साथ था, जिसके तहत एक मेल टाइगर और फिर हायना को लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें