फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में सीनेट चुनाव होंगे या नहीं.. आज आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव होंगे या नहीं, इस पर हाईकोर्ट का फैसला मंगलवार को आने के आसार हैं। इसके बाद ही पीयू के संचालन का तरीका तय होगा। पुराने तरीके से पीयू चलेगी या फिर नए तरीके से, यह सब पता लग जाएगा। पीयू से जुड़े सभी लोगों की निगाह इसी फैसले पर टिकी है।
विज्ञापन

पीयू की ओर से सीनेट चुनाव की तारीखें अगस्त में तय हुई थी, लेकिन बाद में इन्हें स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर कई बार पूर्व सीनेटरों ने आवाज उठाई। धरना-प्रदर्शन किया और उच्च अधिकारियों को भी ज्ञापन भेजे गए। आखिरकार 31 अक्तूबर को सीनेट का कार्यकाल खत्म हो गया। उसके बाद सिंडिकेट की बैठक बुलाने का दबाव बनाया जाने लगा, लेकिन पीयू प्रशासन ने यह भी शारीरिक रूप से मौजूद होकर नहीं करवाई गई। ऑनलाइन बैठक जरूर हुई, लेकिन उसमें सदस्यों ने भाग नहीं लिया। काफी दिनों तक इसको लेकर भी हंगामा होता रहा। अब सिंडिकेट का कार्यकाल भी पूरा हो गया। पूर्व सीनेटरों ने सीनेट चुनाव करवाने का केस हाईकोर्ट में दायर कर दिया। हाईकोर्ट ने पीयू से 12 जनवरी तक जवाब मांगा है। सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट का फैसला मंगलवार को आ सकता है। इसी के बाद पीयू अन्य निर्णय लेगी। हालांकि पीयू भी प्रभावी तरीके से अपनी बात हाईकोर्ट में रखने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें