चंडीगढ़। शहर में सोमवार को शाम करीब 7.32 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप के झटके काफी कम तीव्रता वाले रहे, इसलिए ज्यादा लोगों ने महसूस नहीं किया। चंडीगढ़ के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई और भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ रहा।