फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शराब के ठेके विरोध किया तो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जगतपुरा में शराब का ठेका खोलने का विरोध करने पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने किराएदार और क्वार्टर के मालिक को पीट दिया। पीड़ित सुखपाल सिंह की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने शम्मी, सुखविंदर सिंह उर्फ सिटू, प्रदीप कुमार, कपिल, सुधा देवी सभी वासी गांव जगतपुरा और अन्य 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर अदालत में भेजा जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता सुखपाल सिंह ने बताया कि उसने जगतपुरा में प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए 20 क्वार्टर बनाए हैं। जब वह एक जून को अपने क्वार्टर की तरफ चक्कर लगा रहा था तभी वहां पर उक्त आरोपियों ने उसके किराएदारों को गालियां निकालीं और उन्हें अंदर जाने के लिए कहा। जब शिकायतकर्ता और उसके किराएदार अजय कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते हुए आरोपी उसके क्वार्टर की दीवार भी गिरा गए। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



ठेका खुलने के विरोध पर की मारपीट

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी पीड़ित के क्वार्टर के सामने शराब का ठेका खोल रहे थे। इसका शिकायतकर्ता विरोध कर रहा था। उसे सबक सिखाने के लिए आरोपियों ने उसके और किराएदारों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें