फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में सोमवार को होप फॉर ऑल संस्था की ओर से सोमवार को आरडी बर्मन नाइट का आयोजन हुआ। पंचम दा को लोगों उनको गीतों के माध्यम से याद किया। इस दौरान नरिंदर ने इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा... गाने से ऐसा समा बांधा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। होप फॉर ऑल के सचिव डॉ. राजन गुप्ता ने बताया कि पंचम दा की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि इस मौके पर केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पंचम दा के गानों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

डॉ. राजन गुप्ता ने बताया कि दीपक ने वादिया मेरा दामन और सिंदर सिंह ने कुछ न कहो- कुछ भी ना कहो सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। गुरदीप सिंह ने जाने जां ढूंढता फिर रहा... पेशकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विनोद ने मेरे नैना सावन भादो और आरती ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना.. गाकर सबका मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम में आए करीब एक सौ लोगों को पौधे बांटे गए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया कि लोग अपने घरों के बाहर पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर सके। इस मौके पर होप फॉर ऑल के अध्यक्ष डॉ आदित्य रत्न, समाज सेवी रचना राय सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें