फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक धीरे से चलाने को कहा तो माथे पर चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मेन बाजार मनीमाजरा में पैदल जा रहे एक व्यक्ति ने पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक युवक को धीरे चलाने को कहा तो उसने माथे पर चाकू मारकर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी के 22 साल के युवक कमल के रूप में हुई है। मनीमाजरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना वीरवार दोपहर 3.45 बजे की है। चंडीमंदिर का रहने वाला ब्रजेश कुमार अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे के साथ मेन बाजार में खरीदारी करने के लिए आया था। वह पैदल बाजार से निकल रहा था तो कमल पीछे से तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और उसकी पत्नी के पास एकदम रुक गया। ब्रजेश ने किसी तरह खुद को संभालते हुए पत्नी को अपनी ओर खींच लिया। उसने कहा कि बाजार में धीरे मोटरसाइकिल चलाया करो। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई जो झगड़े में बदल गई। इसमें कमल ने अपनी जेब से चाकू निकाला और ब्रजेश के माथे पर घोंप दिया। ब्रजेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर आसपास के दुकानदारों ने इकट्ठा होकर उसे बचाया और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कमल के खिलाफ मारपीट और आरर्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा कि आरोपी कमल के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े का मामला सेक्टर-26 थाना पुलिस में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें