फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट से खुल सकता है सारा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि पुलिस भाजपा नेताओं और मनोनीत पार्षदों की कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट खंगाले तो मेयर चुनाव में धांधली का सारा सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षदों को मेयर चुनाव में वोट देने का कोई अधिकार नहीं है फिर भी भाजपा के ये नवरत्न सदन में आए और सारी चुनाव प्रक्रिया को हथियाने की कोशिश की। इनको तो ये था चाहिए कि चुपचाप चुनाव प्रक्रिया देखते। क्योंकि सदन में ये किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मनोनीत पार्षद अनिल मसीह वोट खराब कर रहे थे और ये लोग कैमरा हटवाने का प्रयास कर रहे थे। इसमें पता चल रहा है कि जानबूझकर शोर मचाकर आप व कांग्रेस के पार्षदों का ध्यान अनिल मसीह की तरफ से हटाया जा रहा है। यह भाजपा और मनोनीत पार्षदों के साजिश में शामिल होने का पुख्ता सबूत है। इससे ज़्यादा और क्या प्रमाण होगा। पुलिस इन सबका कब संज्ञान लेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें