फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उधार दिए पैसे मांगे तो कर दिया हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। मामूली विवाद के बाद घर पर हमला करने और तीन बीघे गोभी की फसल नष्ट करने का मामला आया है। थाना बनूड़ की पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर, गुरविंदर कौर वासी गांव नडियाली, गुरविंदर सिंह और गुरविंदर कौर निवासी कलाल माजरा के रूप में हुई है। मामला दर्ज करने के दो घंटे के भीतर आरोपी जसप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर हमले में इस्तेमाल की गई कार और ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है। थाना मुखी इंस्पेक्टर किरपाल सिंह मोही ने बताया कि पास के गांव जंगपुरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बनूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने और गांव के ही रहने वाले जसप्रीत सिंह ने पिछले साल नडियाली में पट्टे पर जमीन लेकर खेती शुरू की थी। उन्होंने जसप्रीत सिंह से दो लाख दस हजार रुपये लेने थे। हाल ही में जब उसने उससे पैसे मांगे तो उसने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। वह पत्नी मनप्रीत कौर, माता गुरविंदर कौर, साले गुरविंदर सिंह और सुखदीप कौर निवासी गांव कलाल माजरा ट्रैक्टर और कार में जंगपुरा में अपने घर आए। आरोपी घर के मुख्य गेट को ट्रैक्टर से तोड़कर घर के अंदर घुस गए और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों ने घर की खिड़कियां तोड़ दीं और मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर व कार में भाग गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

आरोपी ने ट्रैक्टर से नष्ट की तीन बीघे गोभी की फसल
इसके अलावा उसने करीब आठ बीघे गोभी की फसल लगाई हुई है जो अब बेचने के लिए तैयार थी। उक्त आरोपियों ने ट्रैक्टर के साथ करीब तीन बीघे की फसल नष्ट कर दी। इससे उन्हें करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
लांडरां / बनूड़ ।- आरोपी ने ट्रैक्टर से नष्ट की तीन बीघे गोभी की फसल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें