फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से भी ज्यादा वोटों पर खतरा, क्यों?

Mon, 29 Sep 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक एक वोट के लिए उम्मीदवारों के बीच में जंग छिड़ी हुई है वहीं 50 हजार से ज्यादा वोट ऐसे हैं जिनपर खतरा मंडराया हुआ है। ये वोट पुलिस कर्मचारियों के हैं, जिनके मतदान होने की उम्मीद कम रहती हैं। पुलिस विभाग के 55 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है।
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी खारिज कर दी गई है। ड्यूटी होने के कारण ये कर्मचारी अपने पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान नहीं कर पाएंगे। अधिकतर पुलिस कर्मचारियों के पोलिंग बूथ दूसरे जिलों में हैं।

नियमों के अनुसार ऐसे पुलिस कर्मचारियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलट पेपर मिलना चाहिए लेकिन हकीकत यह है कि अब तक दो हजार पुलिस कर्मचारियों ने भी बैलट पेपर के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन


बैलट पेपर लेने के लिए पुलिस कर्मचारियों को फार्म नंबर-12 भरना जरूरी है। उसके बाद उस कर्मचारी को चुनाव आयोग की ओर से एक सप्ताह बाद पोस्टल बैलट पेपर आएगा। नियमों के अनुसार किसी भी पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी गृह जिले में नहीं लग सकती है।

आर्मी की तर्ज पर घर भेजे जाएं बैलट पेपर

हरियाणा पुलिस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह का कहना है कि विभाग के आला अधिकारी ही नहीं चाहते है कि पुलिस कर्मचारी मतदान करें।

उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी आर्मी कर्मचारियों के घर पर पोस्टल बैलट पेपर आएं उसी प्रकार से राज्य के पुलिस कर्मचारियों को उनके घर पर पोस्टल बैलट पेपर मिलना चाहिए।

उनका कहना है कि बैलट पेपर बनने के लिए जो फार्म भरना है वह विभाग चाहे तो खुद भी भर सकता है क्योंकि सारा रिकार्ड विभाग के पास पहले से होता है।

उनका कहना है कि सभी जिला पुलिस विभाग को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को खुद फार्म पहुंचाना चाहिए। लेकिन हकीकत यह है कि कई जिलों में तो मांगने पर भी कर्मचारियों को फार्म नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लोस चुनाव में 681 कर्मचारियों ने किया था मतदान

लोकसभा चुनाव में ही सिर्फ 681 पुलिस कर्मचारियों ने पोस्टल बैलट पेपर से मतदान किया था। सोनीपत में 371 पुलिस कर्मचारियों ने डाले थे, जबकि रोहतक में 47, जींद में 84, कैथल में एक इंस्पेक्टर, हिसार में 104, सिरसा में 74 कर्मचारियों ने मतदान किया था।

इसका खुलासा हरियाणा पुलिस संगठन को मिली आरटीआई की जानकारी से हुआ है। आरटीआई के अनुसार किसी अन्य जिलों में किसी ने भी बैलट पेपर के माध्यम से मतदान नहीं किया है।

मतदान के समय ड्यूटी पर तैनात हर कर्मचारी को अधिकार प्राप्त है कि वह पोस्टल बैलट पेपर से मतदान कर सकता है। उनका कहना है कि हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपील की गई है कि वे कर्मचारियों को बैलट पेपर के लिए आवेदन करने को प्रोत्साहित करें। सभी जिलों में आवेदन फार्म उपलब्ध है।
श्रीकांत वाल्गद, मुख्य चुनाव अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें