फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कल से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, 13 को हो सकती है बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च से सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 13 मार्च को शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को भी शहर में बादल छाए रहे।पिछले कई दिनों से शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं और बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। बता दें कि शहर में एक मार्च से लेकर शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब चार गुना ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें