फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी, अगले हफ्ते से कड़ाकेदार ठंड के लिए रहें तैयार

Sun, 03 Dec 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मौसम
विज्ञापन
सात दिसंबर के  बाद दिन का तापमान 10 डिग्री और रात का तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी हो चुका है। इससे दिन और रात पांच दिसंबर तक गर्म और ठंडे होते रहेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि पहाड़ों की ठंडी हवा का असर चंडीगढ़ में दिखने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। रात के समय हवा चलने के बाद ठंड बढ़ी है। शहर में अधिकतर पर्यटन स्थल शाम के समय सूने दिखे। दिन का तापमान अधिक होने के कारण सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन में लोग घूमते नजर आए। वहीं, शाम के समय सन्नाटा पसरा रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हरियाणा में ठंड बढे़गी। वहीं, पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


 यह रहेगा आने वाले तीन दिन में तापमान
 दिन          अधिकतम  न्यूनतम
 3 दिसंबर       25.0     9.0
 4 दिसंबर        25.0     8.0
 5 दिसंबर         25.0    7.5
 6 दिसंबर          23.0    7.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें