फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टेर्बेंस हुआ सक्रिय, बूंदाबांदी, ओलावृष्टि के बाद गिरेगा तापमान

Thu, 13 Dec 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में परिवर्तन आ गया। कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई और दिन भर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर ओले पड़े हैं। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश अंबाला और कैथल जिलों में दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी बारिश होने की संभावना है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम डा. देवेंद्र बुंदेला के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में सुबह-शाम धुंध छा सकती है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। इस कारण ठंड और बढ़ेगी। करनाल में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है। फतेहाबाद में 2 और महेंद्रगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

चरखी दादरी में हल्की ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। अंबाला में 24 घंटे में 20.6 एमएम बारिश हुई। इससे तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सिरसा में 8 एमएम बारिश हुई। ओढां में ओलावृष्टि हुई है। प्रेमनगर में एक मकान पर बिजली गिरी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। जींद के उचाना क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के कई इलाकों में रिमझिम बारिश
कैथल में दिनभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। शाम तक करीब 30 एमएम बारिश हुई। झज्जर-बहादुरगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई। हिसार में हल्की बूंदाबांदी हुई। नारनौंद के कंडूल गांव में मकान पर बिजली गिरने से दरार आ गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। रेवाड़ी में बारिश होने से किसान खुश हैं। भिवानी जिले के करीब आधा दर्जन गांवों जमकर ओलावृष्टि हुई। अनेक गांवों में जमकर बारिश भी हुई। 

गेहूं के लिए लाभदायक 
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। इससे फसल में फुटाव अच्छा होगा। गेहूं की फसल के लिए जरूरी है कि ठंड बरकरार रहे। बारिश के कारण गेहूं की फसल में बीमारियां भी नहीं लग पाएंगी।

गुरुवार से मौसम साफ हो जाएगा। कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट आएगी।  - डॉ. राज सिंह, अध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार

बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा गिरा

चंडीगढ़ में भी दिन का तापमान सात डिग्री तक गिर गया। बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम कोहरा बना रह सकता है। शुक्रवार को मौसम साफ हो जाएगा। ठंड में इजाफा लगातार होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना और अचानक मैदानी इलाकों में बादल बन गए।

 मंगलवार की रात से रुक-रुककर हुई बारिश बुधवार को भी दिनभर होती रही। इसके कारण दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण हवाएं भी चलीं, जो मैदान तक आते-आते शीतलहर में बदल गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें