पंचकूला वेस्टर्न कोर्ट होटल में आग
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सेक्टर 10 स्थित होटल वेस्टर्न में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में होटल को खाली कराया गया। सूचना तुरंत होटल के मालिकों को दी गई।
पुलिस को और फायर बिग्रेड को भी खबर कर दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है। हादसे में जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पूरा फर्नीचर जल कर खाक हो गया है।