सीमा पर चल रहे तनाव के बीच वेस्टर्न कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने बार्डर एरिया का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पठानकोट, सांबा और जम्मू रीजन के निरीक्षण के बाद अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने जवानों की तत्परता और उच्च मनोबल की सराहना की। उन्होंने जवानों व अधिकारियों से कहा है कि वे अपने सतर्कता के स्तर को बनाए रखे और सुरक्षा के सभी प्रभावी कदमों को उठाएं।