फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्यार! भाई की मौत की खबर सुन त्याग दिए प्राण

Wed, 07 Oct 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महम(रोहतक)
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दो भाइयों का अनोखा प्यार देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। भाई की मौत की खबर सुनते ही भाई ने प्राण त्याग दिए। ये अजीब घटना है हरियाणा में रोहतक के महम शहर की।
विज्ञापन


अमर सिंह बहमनी और इंदर सिंह बहमनी भले ही एक साथ दुनिया में नहीं आए, लेकिन विदा साथ-साथ हो गए। दोनों की चिताएं एक साथ चली।

अंतिम संस्कार की रस्म में सैकड़ों लोग शामिल हुए तो उनकी जुबान पर दोनों भाइयों के आपसी स्नेह और लगाव की चर्चा थी। अमर सिंह के पौत्र मास्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों का लगभग दो सौ सदस्यों का नाते रिश्तेदारों का भरापूरा परिवार है।
विज्ञापन

102 साल के था बड़ा भाई अमर सिंह

महम निवासी 102 वर्षीय अमर सिंह बहमनी का रविवार मध्य रात्रि में देहांत हो गया। सुबह परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे।

साथ ही अमर सिंह के देहांत की सूचना उनके छोटे भाई 98 वर्षीय इंदर सिंह को सुबह दी गई। बड़े भाई अमर सिंह के देहांत की सूचना मिलते ही इंदर सिंह हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने कुछ समय बाद ही स्वयं भी प्राण त्याग दिए।

अमर सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे परिजनों को जब इंदर सिंह की मौत की सूचना मिली तो वह सिहर उठे। देखते ही देखते दोनों भाइयों की एक साथ मौत की सूचना आग की तरह फैल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें