फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी और पार्टी में बजाया डीजे तो जाना पड़ेगा जेल, जानिए वजह

Mon, 19 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला (हरियाणा)
विज्ञापन
DJ
विज्ञापन
अब शादी, जन्मदिन जैसी पार्टियों में अगर किसी ने डीजे बजाया तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। खरावड़ थाना क्षेत्र के गांव में भाईचारे को बनाए रखने के लिए पंचायत ने ग्रामीणों की सहमति से यह फैसला लिया। 
विज्ञापन


रविवार को पंचायत ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। सरपंच बिजेंद्र मलिक की अध्यक्षता में पंच और अन्य गांव के लोगों ने शादी और जन्म दिन जैसी पार्टियों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया। 

पंचायत ने कहा कि गांव में कार्यक्रमों के दौरान डीजे की वजह से कई बार झगड़े हो जाते हैं। इसकी वजह से गांव में भाईचारा बिगड़ता है। सरपंच ने कहा कि डीजे पर गांव में रोक लगा देनी चाहिए। 
विज्ञापन


इस बात पर सभी पंच और मौजूद लोगों ने हाथ ऊपर उठाकर इस फैसले का समर्थन किया। पंचायत ने कहा कि अगर कोई भी गांव में डीजे बजाता है तो उसको दंडित किया जाएगा और पुलिस में भी मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें