फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से बदलेगा मौसम, छह जिलों में तीन दिन तक बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में 9 अक्तूबर से मौसम बदलेगा। उत्तर हरियाणा के छह जिलों में 11 तक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 29 सितंबर को मानसून विदा होने के बाद रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 10 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां तक कि कुछ जिलों का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन 24 घंटे में इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें