फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा ने जयपुर में किया चुनावी मंथन, कार्यकारिणी की बैठक में लिए कई अहम फैसले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जयपुर में जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान कार्यकारिणी के साथ अहम बैठक कर चुनावी मंथन किया। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्थान में संगठन मजबूती, विधानसभा चुनाव, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रोड शो कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि राजस्थान के लिए पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में डॉ. केसी बांगड़, राजस्थान से जजपा प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील, प्रदेश प्रधान महासचिव रामनिवास यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह और संजय चौपड़ा शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनीराम सिहाग, डॉ. मोहन सिंह, फारुख शेख, राज सिंह ताखर, विजय गोठड़ा, सुरेश चौधरी, डॉ. सुलभा सिंह, आकाश नेहरा सहित अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत के रोड शो की तैयारियां पूरी
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सीकर की सफल रैली के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। उनके रोड शो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। दुष्यंत चौटाला 13 अक्तूबर को नोहर और सूरतगढ़, 14 को दातारामगढ़, 19 को कोटपूतली और 20 को भरतपुर में रोड शो के कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें