फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहरः पुलिसकर्मी को हार्टअटैक, एंबुलेंस लेट होने पर रेहड़ी पर लेकर भागे लोग, मौत

Thu, 05 Sep 2019 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

  • पटियाला में 195 एमएम बारिश, चारों तरफ पानी ही पानी ।
  • सीजन की सबसे ज्यादा बारिश, आज भी बरसात की संभावना।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को रेहड़ी पर लेकर भागे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में गुरुवार को सीजन की अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 195 एमएम बारिश दर्ज की गई। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और डिप्टी मेयर योगिंदर सिंह योगी के अपने वार्ड में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से किताबों वाला बाजार, सरहंदी बाजार, राघोमाजरा, त्रिपड़ी, गुरबख्श कालोनी, माडल टाउन, अनारदाना चौक, लाहौरी गेट, तोपखाना मोड़, एसी मार्केट समेत सारे शहर में पानी भरा नजर आ रहा था।

लोगों ने रोष जताया कि निगम अधिकारियों ने जैकेब व अन्य ड्रेनों की सफाई नहीं कराई। ऊपर से नालों को कवर कर दिया। इससे निचले इलाकों कड़ाह वाला चौक, समानिया गेट के पास, आर्य समाज, किताबों वाला बाजार, दो पार्क के नजदीक, पुरानी कबाड़ी मार्केट, मोदी कालेज चौक, कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर, नाभा गेट, धोब घाट में पानी ही पानी दिखाई दिया। यहां तक कि कई स्कूलों व सरकारी विभागों में घुटनों तक पानी भरा रहा। 
विज्ञापन


ऑपरेशन थियेटरों में घुसा पानी
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भी घुटनों तक पानी इकट्ठा हो गया। अस्पताल के प्रमुख चार ऑपरेशन थियेटरों में पानी घुस गया। चार थियेटरों में गुरुवार को 12 से अधिक ऑपरेशन होने थे जो नहीं हो सके। अस्पताल में बारिश का पानी घुसने से इंफ्केशन का भी खतरा हो गया है।

विज्ञापन

बस स्टैंड में भरा पानी, यात्री परेशान

बस स्टैंड में भी घुटनों तक पानी भरा रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को गंतव्य स्थानों तक जाने के लिए या तो बसें नहीं मिल रही थीं। अगर मिल रही थीं, तो चारों तरफ पानी जमा होने कारण आवाजाही नहीं हो पा रही थी। 

मंडी में सब्जी लेने आए पुलिस मुलाजिम की मौत
गुरुवार को बारिश के दौरान राघोमाजरा स्थित मंडी में सब्जी लेने आए हवलदार दविंदर सिंह (47) की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस मुलाजिम को करंट लगा जबकि पुलिस के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया था। वह दो नंबर डिवीजन पुलिस थाने में तैनात थे। उनकी कार पानी में डूब गई जिस कारण वह दरवाजा नहीं खोल पाए। इसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई।

एंबुलेंस लेट होने पर पुलिस मुलाजिम को रेहड़ी पर लेकर भागे लोग
गुरुवार को जब एंबुलेंस लेट हो गई तो लोग उक्त पुलिस मुलाजिम को सब्जी वाली रेहड़ी पर ही लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बारिश में एक व्यक्ति घायल
बारिश में पटियाला में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में उक्त व्यक्ति ने अपनी गाड़ी बाहर निकाली तो वह पानी में फंस गई। इस दौरान वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें