फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई सर्वाधिक बारिश, हरियाणा में बढ़ी ठंड, आज से छाएगा घना कोहरा

Thu, 09 Jan 2020 06:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/नई दिल्ली (हरियाणा)
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हुई जमकर बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। हरियाणा में पिछले तीन दिन से जारी बूंदाबांदी और बारिश के चलते दिन के तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जीटी बेल्ट के जिलों में अच्छी बारिश हुई। शेष जिलों में बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा वहीं सब्जियों में नुकसान का अंदेशा है। 

विज्ञापन


बुधवार को सर्वाधिक बारिश चंडीगढ़ में दर्ज की गई। वहां 22.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। 12 जनवरी के बाद फिर से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। 

इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को भारी हिमपात हुआ। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश ने दिन का पारा और गिरा दिया। हिमाचल के केलांग में पारा -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में बर्फबारी से 300 गांवों पूरी तरह ढक चुके हैं। केदारनाथ में सात फुट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं जम्मू के कठुआ में बर्फबारी से मकान गिरने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर 

हरियाणा में पिछले तीन दिनों से छाए बादल और बारिश से दिन के तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं रात का तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इस कारण दिन और रात के तापमान में महज 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। अंबाला में अधिकतम तापमान 12.9 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इनका कहना है 
गुरुवार से मौसम में परिवर्तन आएगा और साफ हो जाएगा। हालांकि सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। 12 और 13 जनवरी को बादल छाएंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम पूरी तरह से साफ होते ही शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। - डॉ. देवेंद्र बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक, केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल 

कहां कितनी बारिश 

  • शहर          बारिश 
  • चंडीगढ़       22.9
  • पंचकूला     18.0
  • फरीदाबाद   16.0
  • अंबाला       12.6
  • करनाल      11.4
  • कुरुक्षेत्र       10.0
  • ग्रुरुग्राम       9.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें