फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौसम ने ली करवट... हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, तीन दिन छाई रहेगी घनी धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वीरवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड में इजाफा हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। बारिश और हवा के कारण सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक घनी धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे दृश्यता में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की बारिश के कारण ठंड ज्यादा रहा। इस दौरान सिर्फ 0.7 एमएम ही पानी बरसा। आने वाले तीन दिनों तक शहर में घनी धुंध छाई रह सकती है। इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम घना कोहरा हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ठंड और कोहरे के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें