फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 48 घंटे में बदलेगा मौसम, ट्राईसिटी में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के मौसम में अगले 48 घंटे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में तेज गर्मी महसूस की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 अप्रैल को मौसम अधिक संवेदनशील रहने की संभावना है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की प्रबल आशंका जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, हालांकि यह राहत अस्थायी रहेगी। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें