फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, उमस से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून फिर सक्रिय होगा। अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 16 और 17 जुलाई को मानसूनी गतिविधियां और तेज रहने की संभावना है। इन दिनों कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
18 जुलाई को भी बादलों का डेरा बना रहेगा और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार बारिश से वातावरण में नमी बढ़ेगी लेकिन तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है। हालांकि विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और बारिश के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें