फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत: सिरसा रहा सबसे गर्म, इस दिन से बदलेगा मौसम

Mon, 09 Jun 2025 09:23 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। सोमवार को प्रदेशभर में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हरियाणा में सिरसा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। दो दिन और भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। दिन व रात का तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार को ऑरेंज अलर्ट और उसके अगले दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा जहां दिन व रात का तापमान राज्य में सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन


सिरसा रहा सबसे अधिक गर्म 

सिरसा में दिन का तापमान 46.4 डिग्री और रात में 29.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, चंडीगढ़, अंबाला, सिरसा और रोहतक में लू चली। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून की रात से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है।

आगामी चार दिनों तक चलेगी लू 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले चार दिन और लू चलने की संभावना है। हरियाणा में पिछले तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पंचकूला का रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक इस समय राज्य में उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। 

13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस समयावधि के दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल और धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं। 14 जून को हवाओं की दिशा में बदलाव आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव आने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक सभी जिलों में आज और कल दो से तीन डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे में जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

कहां कितना तापमान 
 
जिले       अधिकतम      न्यूनतम
अंबाला     43.7            29.2

हिसार     44.0            27.5

करनाल    43.5          26.5

नारनौल    44.6           28.0

रोहतक    45.6           29.2

भिवानी     43.0           28.3

सिरसा      46.4            29.8

गुरुग्राम     42.5           28.2

पंचकूला    40.7          24.8
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें