फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंसः बदला मौसम, बारिश ने गिराया तापमान

Sun, 06 Mar 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सर्दी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन भर बादल और रात को हल्की बूंदों के बाद आज सवेरे से तेज हवाओं ने चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों के मौसम का रुख बदल रखा है। कुछ जगहों पर बारिश की बूंदे भी गिरीं। हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 45 किलोमीटर दर्ज की गई। इससे शहर में कई जगह पेड़ गिरने की भी खबर है।
विज्ञापन


फायर विभाग के मुताबिक सेक्टर 25 के चौक, सेक्टर आठ स्थित हाउस नंबर 502 मकान के पास और सेक्टर 42 के पास पेड़ गिरे। सेक्टर 25 में पेड़ गिरने से कारों को नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री था, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तापमान गिरकर 17.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का दावा है कि अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को भी बादल छाएंगे रहेंगे और हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


सात सालों में मार्च का तापमान सबसे ज्यादा
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसकी वजह तापमान अधिक होना और हवाओं के रुख में बदलाव है। शुक्रवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले आठ सालों में सबसे ज्यादा था।

साल 2007-08 में 30 डिग्री के ऊपर तापमान नोट किया गया था। शनिवार को भी दिन का तापमान 30 डिग्री नोट किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 16.6 डिग्री नोट किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा नोट किया गया है।

11 के बाद फिर से बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते से एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 11, 12 और 13 मार्च को बारिश और बादल छाएंगे। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में दिन का औसत तापमान 25 से 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें