फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौसम की आंखमिचौली...दोपहर में धूप, शाम को तेज हवा, रात को झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में मौसम की आंखमिचौली चल रही है। सोमवार को दिन में तेज धूप, शाम को तेज हवा और रात को झमाझम बारिश हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पांच दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहेगा।
विज्ञापन



सोमवार को दोपहर में धूप की वजह से सड़क से लेकर बाजार तक कम लोग नजर आए, लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं के बाद जब मौसम सुहाना हुआ तो लोग घर से बाहर निकले और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए। 2 जून के साथ नौतपा का भी असर समाप्त हो गया। इस बार 25 मई से 2 जून के बीच पड़ने वाले नौतपा की गर्मी के दौरान महज दो दिन ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। बारिश और तेज हवाओं की वजह से ज्यादातर समय लोगों को राहत रही। आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी पड़ेगी, लेकिन बीच-बीच में बारिश से राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें