फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी-उमस से आज राहत की उम्मीद, मौसम विभाग का अनुमान, कल से होगी अच्छी बारिश

Mon, 09 Jul 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जैसी संभावना जताई थी ठीक उसके मुताबिक मानसून मजबूत होने लगा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की मानसूनी हवाएं उत्तर भारत की ओर पहुंचने लगी हैं। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की संभावना है। बुधवार से अच्छी बारिश होगी। इससे तापमान नीचे आएगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के एक्टिव होने के अनुकूल हालात बन गए हैं। हवा में नमी की मात्रा 45 से 78 प्रतिशत रिकार्ड की जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। रात का पारा भी सामान्य से पांच डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। रविवार रात न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस। दिन व रात के तापमान में मात्र सात डिग्री का अंतर बचा है।

लगातार पांच दिन से गर्मी पड़ने से दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खास तौर पर रात के तापमान में। पिछले पांच दिनों के दौरान तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। ऐसे हालात पूरे उत्तर भारत में हैं। अब बदलाव भी सभी इलाकों में होंगे।
विज्ञापन


पहाड़ों में तो बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि मैदानी इलाकों में मंगलवार से बारिश शुरू  होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार और वीरवार को अच्छी बारिश होगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें