फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उमस के बाद बदला मौसम, शाम को चंडीगढ़ में झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम करीब सात बजे मौसम ने अचानक करवट ली। घने काले बादल छाने के कुछ देर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के 17 अगस्त के शाम के बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। 18 और 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि 20 से 22 अगस्त के बीच 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहेगा।
चंडीगढ़ मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक 1.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें