फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शाम की बारिश से बदला मौसम, 17 से चलेगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेज धूप और गर्मी के बीच बुधवार शाम ट्राइसिटी का मौसम अचानक बदल गया। शाम करीब साढ़े सात बजे हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। दिनभर उमस और तेज धूप से परेशान लोगों ने शाम को ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का आनंद लिया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। 14 से 16 मई के दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि विभाग ने 17 मई से मौसम में बड़ा बदलाव आने की चेतावनी दी है। इस दिन आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। इसके साथ ही शहर में लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को गर्मी और बढ़ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। वहीं शहर में अधिकतम आर्द्रता 74 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 39 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें