फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन में तेज धूप, सुबह और रात में बूंदाबांदी से बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह और रात के समय हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि दिनभर तेज धूप ने लोगों को हल्की गर्मी का अहसास कराया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा और धूप तेज निकलेगी। इससे दिन के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।
हालांकि, सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन के समय धूप तेज रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें