फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौसम ने फिर बदला रुख, आज हो सकती है बारिश, दो दिन तक छाया रहेगा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। लगभग पूरा माह सूखे में निकलने के बाद बुधवार से ट्राइसिटी में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, बुधवार और वीरवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन दिनों रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि की संभावना है, जबकि दिन का तापमान फिर से गिरेगा। मंगलवार सुबह पूरे क्षेत्र में घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से तीन फ्लाइट्स रद्द हो गईं। तीन फ्लाइट्स को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा जबकि 39 फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। इस संबंध में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर होने के कारण सुबह 5.55 बजे की सभी फ्लाइट्स लेट हुईं और एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट्स ने सुबह 10.32 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। दिल्ली, बंगलूरू व दिल्ली की फ्लाइट्स रद्द रहीं।
विज्ञापन


यह फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट
सीईओ ने बताया कि फ्लाइट्स संख्या 6ई242 पुणे से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 5.45 बजे वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट दिल्ली कर दिया गया जबकि 6ई6633 बंगलूरू से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 7.55 बजे की फ्लाइट्स भी दिल्ली लैंडिग करवाई गई। इसके साथ ही सुबह 8.20 बजे मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली विस्तारा की फ्लाइट्स को भी दिल्ली डायवर्ट किया गया।



कई फ्लाइट्स रही लेट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दिल्ली व मुबंई की फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से पांच-पांच घंटे लेट उड़ान भरी जबकि हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई व बंगलूरू की फ्लाइट्स ने चार-चार घंटे लेट उड़ान भरी जबकि 33 फ्लाइट्स ने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें