फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले ही एक घंटा जमकर बरसे बदरा, मौसम कूल कूल

Tue, 28 Jun 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मौसम की खुशनुमा तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मानसून के आने से पहले ही आज सुबह बदरा करीब एक घंटे तक जमकर बरसे। शहर की सड़कें सुबह सवेरे पानी से तरबतर हुई नजर आ रहीं थीं। बारिश से पारा करीब 6 डिग्री लुढ़क गया, जिससे शहर वासियों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मेंबीते दिनों से पारा जहां 34 डिग्री चल रहा था, वहीं आज यह तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में बीते दो दिनों से बादल डेरा डाले हुए थे और मौसम में आद्रता 81 फीसदी तक पहुंच गई थी। बीते सप्ताह दो तीन बार बारिश भी हुई थी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में मानसून पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा में दाखिल हो जाएगा। बारिश के बाद शहर में आज 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारों का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें