फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी, धड़ल्ले से चलते है कुंडी-कनेक्शन

Mon, 06 Feb 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी - फोटो : अमित कुमार
विज्ञापन
कजौली वाटर वर्क्स के चौथे फेज की रिपेयर के कारण पूरे शहर में जहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 की संजय कॉलोनी में पानी की जमकर बर्बादी हो रहा है। दो माह से यहां पर लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, क्योंकि यहां से नल गायब हैं और पानी सुबह से शाम तक लगातार चलता रहता है।
विज्ञापन


यहां पर किसी से पानी का बिल भी नहीं लिया जाता, जबकि जहां बिल लिया जाता है, वहां पर पानी की सप्लाई प्रभावित है। यहां से लगातार पानी बहने की शिकायत वार्ड पार्षद भी कई बार कर चुके हैं, 

लेकिन नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। हर साल नगर निगम को 60 करोड़ रुपये का घाटा पानी की सप्लाई से हो रहा है। अधिकारी हर बार यह दावा करते है कि अंडरग्राउंड हो रही पानी की लीकेज को दूर नहीं किया जा सकता ऐसे में अंडरग्राउंड पानी की बर्बादी को नहीं रोका जा सकता लेकिन संजय कालोनी में तो ओपन में पानी बर्बाद हो रहा है इसे भी अधिकारी रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उठाना पड़ रहा 60 करोड़ का घाटा

देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी - फोटो : अमित कुमार
वार्ड पार्षद शक्तिदेव शाली का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारियों का खूब खेल चल रहा है जिस कारण काम सही से नहीं हो रहे। उनका कहना है कि वह 50 बार संजय कालोनी में लगातार पानी बहने की शिकायत कर चुके हैं।

उनका कहना है कि नल चोरी हो जाता है तो यहां पर नोजल लगानी चाहिए जिसे जब आवश्यकता हो वह नोजल खोलकर पानी ले और बाद में उसे बंद कर दे लेकिन अधिकारियों को यह बात समझ ही नहीं आ पा रही है।

चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि पानी की बर्बदी नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगातार बह रहे पानी को रोकने के लिए कहा जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें