फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, आज और कल रहेगी पानी की किल्लत

Thu, 16 Jan 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आने वाले दो दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि कजौली वाटर वर्क्स फेज-1 और दो की मेन राइजिंग लाइन में खराबी आ गई है।
विज्ञापन


इसकी वॉटर सप्लाई विभाग वीरवार सुबह से मरम्मत शुरू करेगी। मरम्मत के शुक्रवार शाम तक चलने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि यह सारी प्रक्रिया गर्मियों के आने वाले मौसम को ध्यान में रखकर की जा रही है।

वाटर सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक वीरवार सुबह से ही मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान कजौली वाटर वर्क्स एक और दो की लाइन के सलूस वल्व बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य मरम्मत संबंधी काम किए जाएंगे। लाइन में कुछ जगह लीकेज हो रही है। उसे रोकने के लिए कदम उठा उठाए जाएंगे।

यह सारा काम वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों की नजर में होगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर काम जल्दी पूरा हो जाता है, तो पानी पहले ही शुरू कर दी जाएगी।

हालांकि दो दिन सुबह और शाम पपिंग स्टेशन पर उपलब्ध पानी के हिसाब से सप्लाई होगी। जबकि दोपहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

ऐसे होगी पानी की सप्लाई
16 जनवरी
सुबह - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार
दोपहर - पानी की सप्लाई नहीं होगी।
शाम - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार

17 जनवरी
सुबह -पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार
दोपहर - पानी की सप्लाई नहीं होगी
शाम - पानी की सप्लाई उपलब्धता अनुसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें