Municipal Corporation office Chandigarh
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़वासियों को मिलने वाला पानी तीन गुना तक महंगा होने जा रहा है। सोमवार को सदन की बैठक में पानी का रेट बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। पानी का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव शनिवार रात पार्षदों के घर नगर निगम की ओर से पहुंचाया गया है।
नगर निगम की ओर से अभी जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके अनुसार पानी दो से तीन गुना तक महंगा हो जाएगा। प्रस्ताव के साथ हर साल पानी की सप्लाई से होने वाले घाटे की भी जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि साल 2015-16 में नगर निगम को पानी की सप्लाई पर 61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि कुल खर्च 132 करोड़ रुपये का हुआ है।
मालूम हो कि पिछले माह ही नगर निगम ने पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब शहरवासियों पर एक साथ बोझ डाला जा रहा है। निगम की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उनमें प्रति माह 30 किलो लीटर (एक किलो लीटर में एक हजार लीटर) तक पानी का प्रयोग करने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्हें बढ़े हुए रेट से छूट दी गई है। शहर में सवा लाख पानी के कनेक्शन हैं। विभाग के अनुसार जो नए रेट प्रस्तावित किए गए हैं, वह कम है। इससे पहले नगर निगम ने साल 2009 में मामूली पानी के रेट बढ़ाए थे। प्रस्ताव में यह भी शामिल किया गया है कि जो बगैर मीटर वाले पानी के कनेक्शकन लगे है उनके लिए मीटर जरूरी कर दिया जाएगा अगर उपभोक्ता ऐसा नहीं करेंगे तो उनसे ज्यादा पानी का रेट चार्ज किया जाएगा।