फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! चंडीगढ़ में अब नहीं होगी पानी की किल्लत

Thu, 28 Nov 2013 08:14 PM IST
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बिजली चले जाने के बाद नगर निगम के ट्यूबवेल बंद नहीं होंगे।
विज्ञापन


निगम करीब 87 लाख रुपये की लागत से आठ मोबाइल जनरेटर सेट खरीदने जा रहा है।

वित्त एवं अनुबंध समिति की 232वीं बैठक में इसकी मंजूरी मिल गई। मेयर सुभाष चावला ने नगर निगम सदन की बैठक में इस एजेंडे को लाने की अनुमति दे दी है।

शुक्रवार को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में इसके पास होने की पूरी संभावना है।

शहर में 210 ट्यूबवेल हैं। कई ट्यूबवेलों पर बिजली की केबल जल जाने या बिजली चले जाने पर पानी की आपूर्ति बंद हो जाती थी।

अब ऐसा नहीं होगा। जैसे ही बिजली जाएगी तो निगम का जनरेटर सेट वहां पहुंच जाएगा। यह 125 केवीए का साइलेंट जनरेटर वाटर कूल्ड होगा।

जनरेटर को फॉर व्हीलर ट्रॉली पर रखा जाएगा ताकि एक जगह से दूसरे जगह पर आसानी से भेजा जा सके। मनीमाजरा और मौली जागरां के लिए भी जनरेटर सेट खरीदने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें