फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर में दूसरी मंजिल पर नहीं चढ़ रहा पानी, लो प्रेशर बना परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी के तेवर चढ़ते ही चंडीगढ़ में पानी का संकट गहरा गया है। शहर के कई इलाकों में पानी का प्रेशर कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम सदन की बैठक में भी यह मुद्दा गरमाया था। भाजपा पार्षद कमरजीत सिंह राणा ने शहर में बढ़ती इस समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा था कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे दूसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पाता और लोग परेशान होते हैं। सदन में मौजूद अन्य पार्षदों ने भी इस बात का समर्थन किया था। नगर आयुक्त अमित कुमार ने भी पार्षदों की शिकायत पर सहमति जताते हुए कहा था कि गर्मी में यह समस्या हर साल आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें