फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में सड़कों और दुकानों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। दो घंटे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी। मनीमाजरा सड़कें जलमग्न हो गईं। मनसा देवी रोड पर जाम लग गया। जामा मस्जिद के सामने नाला तालाब बन गया। कई वाहन चालक पानी में फंस गए, उनकी गाड़ियां बंद हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों ने कहा कि सरकार हर तरह का टैक्स वसूलती लेकिन समस्याओं का कोई हल नहीं करती।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि मनीमाजरा बाजार में आने वाले ज्यादातर ग्राहक जाम में बारिश के पानी में फंसकर रह गए। कई गाड़ियां बंद हो गईं। समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने कहा कि शहर की सड़कें पहले की टूटकर गड्ढों में तबदील हो चुकी है, अब बरसात को पानी भर जाने से निकलना मुश्किल हो गया। हार्डवेयर के कारोबारी केशव वेद ने बताया कि तमाम प्रयास के बाद भी दुकानों में पानी भरा गया और सीमेंट समेत कई सामान खराब हो गया। जामा मस्जिद से डॉ. खालिद ने बताया कि मोटर मार्केट और मनसा देवी रोड का सारा पानी नाले से ऊपर बह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें